{"_id":"5789297a4f1c1b1b081406fb","slug":"bjp-stronghold-siege-to-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने गढ़ कोतवाली का किया घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपाइयों ने गढ़ कोतवाली का किया घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने शुक्रवार को गढ़ कोतवाली का घेराव किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध वसूली और निर्दोषों का उत्पीड़न होने का आरोप लगाकर भाजपाइयों ने शुक्रवार को गढ़ कोतवाली का घेराव किया। साथ ही सपा सरकार को सभी मोर्चों पर विफल बताया।
विज्ञापन
पार्टी हाईकमान के आह्वान पर चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता गढ़ के नक्का कुआं मंदिर परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए नगराध्यक्ष योगेश वर्मा,
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत हुण, पूर्व चेयरमैन रामौतार राजौरा और विहिप जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन करने के बाद धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य प्रिंसिपल सुरेश नागर ने आरोप लगाया कि सूबे की सपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में अनैतिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से मुस्लिम तुष्टिकरण को बढ़ावा देकर लोगों में नफरत फैलाया जा रहा है।
ठाकुर समरपाल सिंह और शिखा सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह निरंकुश होकर काम कर रही है, जिससे अफसरों के कार्यालयों समेत सड़कों पर खुलेआम वसूली हो रही है।
हरिराज चौधरी और भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं समेत निर्दोष लोगों के खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराकर उनका हौंसला तोड़ने की साजिश हो रही है। मौके पर आए एसएसआई हरपाल सिंह को भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा,
जिसमें यूपी की सपा सरकार को बर्खास्त कराकर राष्ट्रपति शासन लगवाए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य डॉ.सुरेश नागर, हरिराज चौधरी, गाजियाबाद पार्षद भूपेंद्र चौधरी, महिला मोर्चा जिला प्रभारी मीना सिंह, शिक्षाविद् नीलम सिंह और ठाकुर शिखा चौहान,
ठाकुर समरपाल सिंह चौहान, कमल मलिक और नमामि गंगे समिति जिला संयोजक अशोक शर्मा, अंकुर सिरोही, चरणसिंह राणा, आयुर्वेदाचार्य हर्षवर्धन शर्मा, नमामि गंगे समिति नगर संयोजक डॉ.मगन सिंह, कमल त्यागी, विनय त्यागी,
अरुण त्यागी, मंडलाध्यक्ष राजबल गुर्जर, यंगपाल चौहान, विधानसभा प्रभारी सुमन प्रकाश त्यागी, गीता अग्रवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी, महेंद्र चौहान, दीपक भाटी, इंद्रपाल सिंह, रिंकू राघव, हुकुम सिंह, रामवीर पावटी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।