{"_id":"56f15af14f1c1bb760f14d2e","slug":"bikers-spoil-the-coil","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने महिला से लूटे कुंडल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने महिला से लूटे कुंडल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 22 Mar 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
बाइकर्स ने सोने के कुंडल लूट लिए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत से चारा लेने जा रही एक महिला से गन प्वाइंट पर बाइकर्स ने सोने के कुंडल लूट लिए। विरोध करने पर महिला को पीटा और जान से मारने की धमकी देकर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ के कनौर गांव के किसान मुकेश लोधी की पत्नी रीमा मंगलवार शाम खेत से चारा लेने जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे की बल पर उसे रोका और कुंडल लूट लिए।
विज्ञापन
रीमा ने विरोध कर दिया तो बदमाशों ने उससे मारपीट की और फिर शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। रीमा ने घर आकर लूट की बात बताई तो परिजन थाने में लेकर गए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।