{"_id":"56f7f0b24f1c1b653cf14f12","slug":"bikers-robbed-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने युवक को लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने युवक को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 27 Mar 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
बाइक गैंग
- फोटो : अमर उजाला
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के मुदाफरा गांव के पास बाइक सवार युवक से बाइकर्स बदमाशों ने कैश और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन
किठौर निवासी अनीस किसी काम से बाइक से शनिवार को अपनी रिश्तेदारी में हापुड़ आ रहा था। मुदाफरा गांव के पास पहुंचा बाइक सवार तीन बदमाशों ने अनीस को ओवरटेक कर रोक लिया और उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया।
विज्ञापन
बदमाश उससे पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए। पीड़ित ने बदमाशों के जाने पर शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन
एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।