{"_id":"582f3a214f1c1b553690149b","slug":"bike-collision-injured-died-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से घायल की इलाज के दौरान मौत हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से घायल की इलाज के दौरान मौत हुई
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
घायल की इलाज के दौरान मौत हुई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की टक्कर में घायल हुए साइकिल सवार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसके रिश्तेदारों ने मौके पर पकड़े गए बाइक चालक को पुलिस के छोड़ने के विरोध में शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
बता दें कि जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर की हनुमानपुरी कालोनी में रहने वाले सूरज अहेरिया 35 वर्ष की शादी गढ़ के मुहल्ला राजीव नगर में हुई थी। वह गंगा मेले में मूली बेचने के बाद अपनी ससुराल में आया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम को अपने साले बब्लू के साथ खादर के गांव शाकरपुर के जंगल से लकड़ी लेने जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी थी। इसमें घायल सूरज अहेरिया को गंभीर हालत में स्थानीय नर्सिंग होम के चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मेरठ में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मृतक के साले विनोद का कहना है कि टक्कर मारने वाले बाइक चालक गुलाबी को मौके पर ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया था।
उसे कार्रवाई के बिना कोतवाली से छोड़ दिया गया है। इससे नाराज लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही रात करीब पौने आठ बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़कर शव को जबरन कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि हादसे के दिन सूरज घायल हुआ था। इसलिए आरोपी बाइक चालक को कोतवाली से जमानत देकर छोड़ दिया गया था। अब घायल की मौत होने से मुकदमे की धाराओं को तरमीम कर आरोपी के खिलाफ नए सिरे से कार्रवाई की जाएगी।