{"_id":"5745d38e4f1c1b2f2d69168f","slug":"bike-and-cash-looted-from-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर व्यापारी से बाइक और नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन प्वाइंट पर व्यापारी से बाइक और नगदी लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 25 May 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली में रिश्तेदारी से लौट रहे मेरठ के व्यापारी से नहर पटरी पर बाइक सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर बाइक, मोबाइल और नगदी लूट ली। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से व्यापारी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेरठ के कंकड़खेड़ा निवासी अमीरुद्दीन का बेटा आमिर अली कपड़ों का कारोबार करता है। बुधवार शाम तीन बजे अपने भाई के साथ सिंभावली में रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन
धनपुरा गांव के जंगल में नहर पटरी के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर उसकी बाइक रुकवा ली। आमिर और उसके भाई को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने बाइक, मोबाइल समेत 2700 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से हमला कर दिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
एसओ एनके शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। सच्चाई सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।