{"_id":"571509d44f1c1bae358b4584","slug":"bholu-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोलू गैंग का बदमाश सुमित गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोलू गैंग का बदमाश सुमित गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 18 Apr 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
भोलू गैंग के बदमाश सुमित को पुलिस ने गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली थाना क्षेत्र के किसान नेपाल सिंह की हत्या और कस्बे में सपा नेता के भाई को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी भोलू गैंग के बदमाश सुमित को पुलिस ने गिरफ्तारकर लिया। वह आसपास के जिलों में की कई वारदातों में वांछित था। गुडवर्क करने वाली टीम को एसपी ने पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि खुड़लिया गांव निवासी नेपाल सिंह की 24 मार्च 2016 का गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 13 अप्रैल 2016 को सिंभावली कस्बे में मेडिकल स्टोर संचालक एवं सपा नेता के भाई इमरान को गोली मार दी थी।
विज्ञापन
दोनों मामलों की जांच सिंभावली पुलिस कर रही थी। विवेचना में पुलिस ने पाया कि दोनों वारदातों में भोलू गैंग के सदस्य सुमित और उसके साथियों का हाथ है। सिंभावली, बाबूगढ़ और स्वाट टीम को सुमित को पकड़ने के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि रविवार रात बाबूगढ़ एसओ विजय बहादुर सिंह स्वाट टीम के प्रभारी संजय त्यागी के साथ बनखंडा नहर पुल पर गश्त कर रहे थे। तभी बाइक सवार होकर एक युवक आता दिखाई दिया। रोकने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुमित पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह निवासी उदयपुर थाना बाबूगढ़ बताया। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और सिंभावली थाने पर दर्ज हत्या, जानलेवा हमले में प्रयोग िकिए गए आला कत्ल मिले हैं।
आरोपी के पास से एक बाइक, एक चेन, इयोन गाड़ी की चॉबी और एक मोबाइल भी मिला है। यह सभी चीजें उसने स्याना, अमरोहा और बाबूगढ़ क्षेत्र से लूटी थीं।