फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Beaten young man.

मासूम को खेत में ले जा रहे युवक को धुना

Thu, 04 May 2017 09:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 04 May 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
Beaten young man.
जमकर धुनाई - फोटो : demo pic

पांच साल की मासूम बच्ची को गन्ने के खेत में ले जा रहे युवक को देखते ही किसानों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर युवक भागने लगा। किसानों ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई की। परिजनों के माफी मांगने के बाद गांव वालों ने युवक को छोड़ दिया।

विज्ञापन


बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे कुछ किसान अपने खेतों में कामकाज कर रहे थे, तभी उन्हें एक युवक पांच साल की बच्ची को गन्ने की फसल की तरफ ले जाता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन


संदेह होते ही किसानों ने युवक को रुकने की आवाज लगाई। आवाज सुनते ही युवक बच्ची को छोड़कर वहां से भागने लगा। किसानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई की। इसके बाद किसान थाने में सूचना देकर पुलिस को बुलाने की तैयारी कर रहे थे,
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच युवक के परिजनों सहित कई ग्रामीण मौके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि युवक काफी दिनों से मानसिक तौर पर बीमार चल रहा है और अक्सर बच्चों जैसी हरकतें करता रहता है।

इसके बाद परिजनों के माफी मांगने पर गांव वालों ने युवक को बिना किसी पुलिस कार्रवाई के छोड़ दिया। एसओ ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed