{"_id":"5766f35f4f1c1bd37411bc13","slug":"aunt-and-niece-the-disclosure-of-the-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ और भतीजी के अपहरण से हड़कंप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुआ और भतीजी के अपहरण से हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : Getty
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू शिवपुरी निवासी एक युवती और उसकी बुआ का रविवार दोपहर कार सवारो ने अपहरण कर लिया। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने मोदीनगर के गांव ईशापुर से युवती को सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि बुआ घर पहुंच गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार न्यू शिवपुरी निवासी एक युवती बुआ के साथ रविवार दोपहर साप्ताहिक पैठ में खरीदारी करने के लिए आई थी। खरीदारी कर घर वापस लौटते समय कार सवार कुछ युवकों ने युवती और उसकी बुआ का अपहरण कर लिया। काफी देर तक जब बुआ-भतीजी घर नहीं आई तो परिजन कोतवाली पहुंचे और अपहरण की जानकारी दी। दिनदहाड़े अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। परिजनों से मिली जानकारी पर आनन फानन में पुलिस ने एक टीम मोदीनगर के लिए रवाना की।
विज्ञापन
जब पुलिस टीम मोदीनगर तहसील के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव ईशापुर के पास पहुंची तो ग्रामीणों की भीड़ देखकर वहां रुक गई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि युवती कार से वापस हापुड़ आ रही है। इस पर वायरलेस के माध्यम से गाड़ी को नगौला पुलिस चौकी पर रोका गया और युवती को बरामद कर कोतवाली लाया गया। कोतवाली में युवती ने बताया कि वह और उसकी बुआ बाजार आए थे। इसी दौरान उसकी बुआ को अपनी सहेली से मिलने के लिए जाना था।
विज्ञापन
अतरपुरा चौपला पर एक कार में दो युवक आकर रुके और वह दोनों उनकी गाड़ी में बैठकर चल दिए। एक जंगल के पास कार सवारों ने उसे उतार दिया और उसकी बुआ को अभी छोड़कर जाने की बात कही। काफी देर तक जब बुआ नहीं आईं तो उसने अपने चाचा को फोन कर इस बात की जानकारी दी है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि बुआ के बयान लिए जा रहे हैं। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।