फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Assaulting young man robbed Rs 10000.

युवक से मारपीट कर 10 हजार रुपये लूटे

Mon, 26 Dec 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 26 Dec 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
Assaulting young man robbed Rs 10000.
10 हजार रुपये लूटे - फोटो : अमर उजाला

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रलोक कालोनी में एक युवक से विवाद के बाद मारपीट कर बदमाशों ने 10 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मोहल्ला इंद्रलोक में सुशील की कंफैक्शनरी की दुकान है। उनकी दुकान पर इंद्रगढ़ी निवासी योगेंद्र नौकरी करता है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पूर्व योगेंद्र ने सुशील से 10 हजार रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन


इसके चलते सोमवार को वह उधार लिए रुपये वापस करने आ रहा था। जैसे ही वह इंद्रलोक कालोनी पहुंचा तो कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। उन्होंने उससे सिगरेट पीने के लिए रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका योगेंद्र ने विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी बीच मौका पाकर उन्होंने उसकी जेब में रखे दस हजार रुपये लूटकर भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

उधर, थाना प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed