फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   उधार की रकम मांगने पर अधिवक्ता पर दागा फायर

उधार की रकम मांगने पर अधिवक्ता पर दागा फायर

Mon, 22 Jan 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
उधार की रकम मांगने पर अधिवक्ता पर दागा फायर
उधार की रकम मांगने पर अधिवक्ता पर दागा फायर
विज्ञापन

- बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कोतवाली में किया हंगामा, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। उधार की रकम वापस मांगने पर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी निवासी एक अधिवक्ता पर चमरी निवासी युवक व उसके जीजा ने गोली चला दी। इससे गुस्साए हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में हंगामा किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला टीचर्स कालोनी निवासी दीपक कुमार जिला एवं सत्र न्यायालय में अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई 2017 को उन्होंने चमरी निवासी प्रिंस पुत्र श्यामसुंदर को 40 हजार रुपये की रकम उधार दी थी। आरोप है कि जब वह 20 जनवरी को उधार दी रकम वापस मांगने उक्त व्यक्ति के घर पहुंचा तो वहां उसके साथ काफी गाली-गलौज की गई। जान से मारने की धमकी देकर उसे वहां से भगा दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने बताया कि वह रविवार रात अपने घर पर था। आरोप है कि प्रिंस अपने जीजा के साथ उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर जब पीड़ित ने दरवाजा खोला तो जीजा-साले ने उस पर गोली दाग दी। इसमें वह बाल-बाल बच गया। गोली दीवार में जाकर धंस गई। आवाज सुनकर लोगों की भीड़ आता देख आरोपी बाइक पर से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को इस घटना से आक्रोशित हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी और सचिव भोपाल सिंह सिसौदिया के साथ दर्जनों अधिवक्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं को शांत करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह मान, चौधरी अजीत सिंह, संजय तेवतिया, आरएस कश्यप, संजय कंसल, अनिल आजाद, रविंद्र निमेष, मुकेश शर्मा, अभिलाष, संजीव त्यागी, सतेंद्र गौड़ , परवेज, रोहताश निराला, सुशील आजाद आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed