{"_id":"5c3a42dabdec2273a9247f57","slug":"81547322074-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर ऐसा क्या हुआ सहाब! जो बेटे को ले जा रहे हो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिर ऐसा क्या हुआ सहाब! जो बेटे को ले जा रहे हो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिर ऐसा क्या हुआ साहब! जो बेटे को ले जा रहे हो
धौलाना। एनआईए के टीम द्वारा गांव पिपलैड़ा में छापामार कार्रवाई से हड़कंप मच गया। परिजन इस कार्रवाई से हैरान हैं तो ग्रामीणों में भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। शहजाद की मां बार-बार अधिकारियों से पूछ रही थी कि आखिर ऐसा क्या हुआ तो उसके पुत्र को ले जा रहे हो।
मां फरमीना का कहना था कि मेरा बेटा किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल नहीं हो सकता, जिससे उसके परिवार पर बदनुमा दाग लग सकेे। वह तो अपने पिता के साथ रोज सुुुबह गांव में ही अपनी दुकान पर जलेबी और पकौड़े बेचता है और मदरसे में गांव के बच्चों को पढ़ाता है। पांच बच्चों की मां फरमीना ने बताया कि शहजाद की तीन बहनों की शादी हो चुकी है। मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना और शहजाद की दोस्ती कुछ ज्यादा लंबी नहीं है।
एक माह पहले मदरसे से हटाया था मौलाना
पिपलैड़ा की मस्जिद से सटे मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना अफसार को गांव वालों ने एक माह पूर्व यहां से चले जाने को कहा था। ग्रामीणों की माने तो मौलाना विवादित प्रवृत्ति का था, गांव की शांति व्यवस्था भंग न हो इसके चलते उसे यहां से जाने के लिए कहा था ।
विज्ञापन
आंतकी गतिविधियों में लिप्त एनआईए के रडार पर
थाना पिलखुवा के गांव बझैड़ा खुर्द के जंगल में 18 जून 2018 को हुई कथित गोकशी में भीड़ की हिंसा का शिकार हुए कासिम की मौत का बदला लेने की घोषणा करने वाले अंसार गजवत उल हिंद के प्रमुख जाकिर मूसा की चेतावनी व उसकी मौजूदगी की सूचना और लोकेशन मिलने के बाद आतंकी गतिविधियों में लिप्त रहने वाले संदिग्ध एनआईए व एटीएस के रडार पर बताए जाते हैं।