फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गंगा स्नान करने आए मेरठ के श्रद्धालु की कार चोर ले गए

गंगा स्नान करने आए मेरठ के श्रद्धालु की कार चोर ले गए

Fri, 19 Oct 2018 12:51 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
गंगा स्नान करने आए मेरठ के श्रद्धालु की कार चोर ले गए
गंगा स्नान करने आए मेरठ के श्रद्धालु की कार चोरी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। परिवार के साथ गंगा स्नान करने आए मेरठ के श्रद्धालु की कार चोर ले गए, जिसका पता लगने पर पीड़ित शिकायत करने पहुंचा तो पार्किंग ठेकेदार के लठैतों ने पत्नी समेत उसे धक्के देकर खदेड़ दिया।
मेरठ की गांधीनगर कालोनी में रहने वाला संजीव शर्मा शारदीय नवरात्र की नवमी के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को अपने परिवार के साथ ब्रजघाट गंगा में डुबकी लगाने आए थे। ब्रजघाट में प्रवेश करने के दौरान पाल धर्मशाला वाले मोड़ पर खड़े पार्किंग कर्मियों ने रसीद काटकर उनकी कार को पार्किंग स्थल में भेजने की बजाए लोगों के आवागमन से जुड़े फव्वारा चौक के पास सड़क पर ही खड़ा करा दिया। इसके बाद संजीव शर्मा परिवार को साथ लेकर गंगा स्नान करने घाट पर गए। वापस लौटने के दौरान फव्वारा चौक पर खड़ी कार को नदारद देख उसके होश उड़ गए। आसपास में मौजूद लोगों समेत दुकानदारों से पूछताछ करने पर भी कार के विषय में कोई जानकारी नहीं मिल पाई तो संजीव शर्मा अपनी पत्नी के साथ आनन-फानन में पार्किंग स्थल पर पहुंचकर सभी रास्तों की नाकाबंदी कराने की गुहार लगाने लगा, लेकिन पार्किंग ठेकेदार के लठैतों ने कोई भी सुनवाई करने की बजाए पत्नी समेत उसे धक्के देकर खदेड़ दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि फव्वारा चौक पर खड़ी उसकी कार को चोर ले गए हैं। संजीव का कहना है कि पार्किंग की रसीद कटने के बाद कार की सुरक्षा का सारा जिम्मा पार्किंग ठेकेदार का होता है, इसलिए उसके खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज कर उससे क्षतिपूर्ति भी दिलाई जाए। इधर पीड़ित जब फरियाद लेकर पुलिस चौकी गया तो उस दौरान उसके दोनों बच्चे फव्वारा चौक पर खड़े हुए रोते बिलखते रहे। आसपास में मौजूद लोगों उन्हें चुप करने को खाने पीने की चीज देते रहे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर एनके सिंह का कहना है कि चोरों की सुरागरसी कर बहुत जल्द चोरी हुई कार की बरामदगी की जाएगी, जबकि पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ भी लापरवाही बरतने के साथ ही अमानत में खयानत के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed