{"_id":"5afc766c4f1c1bde408b5cfe","slug":"71526494828-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार हथियार और बाइक भी की बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार हथियार और बाइक भी की बरामद
Updated Wed, 16 May 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार
हापुड़। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनसे एक तमंचा, चाकू व एक बाइक बरामद की है। पकड़े गए बदमाशों में एक आरोपी गुलावठी से गोकशी के मामले में छह माह से फरार चल रहा था।
कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि मंगलवार रात बुलंदशहर रोड स्थित जदीद चौकी प्रभारी सरवन कुमार गौतम पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रामपुर के कब्रिस्तान में बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को आता देखकर बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आकिल पुत्र नूर मोहम्मद निवासी गुलावठी जिला बुलंदशहर हाल निवासी मोहल्ला कोटला थाना हापुड़ नगर और अरमान पुत्र रहीसुद्दीन निवासी मोहल्ला अली नगर के रूप में हुई है। बताया गया है कि पकड़े गए बदमाश में से आकिल गुलावठी थाने में दर्ज गोकशी के एक मामले में पिछले छह महीने से फरार चल रहा था। बदमाशों के पास से पुलिस ने एक तमंचा, चाकू व एक बाइक बरामद हुई है।