फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   किसान से दिनदहाड़े लाखों रुपये की रकम लूटी

किसान से दिनदहाड़े लाखों रुपये की रकम लूटी

Thu, 15 Mar 2018 12:18 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
किसान से दिनदहाड़े लाखों रुपये की रकम लूटी
किसान से दिनदहाड़े लाखों रुपये की रकम लूटी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव सिखैड़ा के पास दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने किसान से दो लाख 45 हजार रुपये की नकदी लूट ली। घटनास्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर हाईवे पुलिस की जीप खड़ी हुई थी। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस कार्यप्रणाली के विरोध में किसान के परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा भी किया।
सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर निवासी किसान अंकित त्यागी दूध का भी कारोबार करता है। उसका केसीसी खाता सिंभावली के स्टेट बैंक की शाखा में है। अंकित त्यागी बुधवार को अपने केसीसी खाते में पैसे जमा कराने के लिए बाइक से जा रहा था। नेशनल हाईवे पर गांव सिखैड़ा के पास अचानक पीछे से एक काली पल्सर और एक सफेद अपाचे बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। चारों बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे। उन्होंने गोली मारने की धमकी देते हुए उसके पास मौजूद दो लाख 45 हजार की रकम लूट ली।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि जिस स्थान पर लूट की वारदात हुई है, उससे महज 50 मीटर की दूरी पर हाईवे पुलिस की गाड़ी खड़ी हुई थी। जब उसने घटना की जानकारी गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मियों को दी, तो उन्होंने बदमाशों का पीछा करने के बजाए उससे ही पूछताछ शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद किसान के परिजन समेत ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। किसान ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है। दिनदहाड़े लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही एएसपी राममोहन सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed