फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   टोल कर्मियों ने युवक और परिजनों से मारपीट की

टोल कर्मियों ने युवक और परिजनों से मारपीट की

Sat, 29 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
टोल कर्मियों ने युवक और परिजनों से मारपीट की
टोल कर्मियों ने युवक और परिजनों से मारपीट की
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। टोल कर्मियों ने युवक और उसके परिजनों से मारपीट कर नकदी छीन ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
गढ़ नगर के रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी नवीन कुमार ने बृहस्पतिवार की रात थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि वह अपने पिता साहब सिंह, चाचा और ताऊ के साथ ब्रजघाट गंगा तट पर एक परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गया था। जहां से कार द्वारा वापस लौटने के दौरान नेशनल हाइवे पर गांव अल्लाबख्शपुर के निकट स्थित टोल प्लाजा पर तैनात कर्मियों ने उसकी कार रोक ली। पीड़ित ने बताया कि टोल कर्मियों को उसने अपना पहचान पत्र दिखाते हुए स्थानीय नागरिक होने की बात कही, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसकी जेब में मौजूद करीब दो हजार रुपये की नकदी भी छीन ली। हंगामा होने पर भीड़ एकत्र होते देख आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर एनके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed