फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई

छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई

Wed, 10 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई
छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट
विज्ञापन

--पुलिस को देखकर हंगामा कर रहे छात्र भाग निकले
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में इंटर कॉलेज की छुट्टी के दौरान मामूली विवाद को लेकर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर हंगामा कर रहे छात्र भाग गए। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भदस्याना के सर्व हितैषी इंटर कॉलेज में आस-पास के गांवों समेत जनपद बुलंदशहर के भी गांवों के स्टूडेंट्स पढ़ते हैं। बुधवार को कॉलेज की छुट्टी होने के बाद जनपद बुलंदशहर के बुगरासी क्षेत्र के गांव हाजीपुर और बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लहडरा के छात्रों के दो गुटों में विवाद के बाद मारपीट होने लगी। इसे देखकर ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की। उसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की जीप को देखकर हंगामा कर रहे छात्र भाग गए। वहीं इंस्पेक्टर डालचंद सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed