फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   50 thousand cheats from youth by making fun of job

नौकरी का झांसा देकर युवक से 50 हजार की ठगी

Tue, 30 May 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़ Updated Tue, 30 May 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
50 thousand cheats from youth by making fun of job
युवक से 50 हजार की ठगी - फोटो : Demo Pic

जखैड़ा रहमतपुर के युवक से फौज में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने 50 हजार रुपये ठग लिए। तकादा करने पर आरोपी ने युवक को जान से मारने की धमकी दी है। बहादुरगढ़ के गांव जखैड़ा रहमतपुर निवासी छत्रपाल ने बताया कि वह करीब एक वर्ष से नौकरी की तलाश कर रहा है।

विज्ञापन


इसी दौरान उसकी मुलाकात जनवरी माह में पड़ोस के गांव में रहने वाले एक व्यक्ति से हुई। उसने बताया कि उसका एक रिश्तेदार फौज में नौकरी करता है। उसके जरिए वह उसकी नौकरी फौज में लगवा सकता है।
विज्ञापन


छत्रपाल का आरोप है कि नौकरी लगवाने के लिए आरोपी ने ढाई लाख रुपये की मांग की। नौकरी के लालच में उसने 15 फरवरी को उसे 50 हजार रुपये दे दिए। लेकिन तीन माह बीतने के बाद भी जब न तो नौकरी लगी और न ही आरोपी ने कोई जानकारी दी, तो उसे शक होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर रविवार शाम वह अपने पैसे वापस लेने के लिए आरोपी के घर पहुंच गया। यहां पैसे मांगने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ वीके आजाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed