{"_id":"586130744f1c1b8259eeb667","slug":"50-lakh-of-the-liquor-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख की शराब बरामद, तीन धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 लाख की शराब बरामद, तीन धरे
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 26 Dec 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
शराब बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात थाना क्षेत्र स्थित मेरठ रोड पर किठौर मोड़ के पास सोमवार को आबकारी विभाग ने एक ट्रक में लदी 1036 पेटी अवैध शराब बरामद कर तीन लोगों को धर दबोचा। पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत तकरीबन 50 लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन
तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आबकारी विभाग के निरीक्षक हरिओम सिंह को सूचना मिली की शराब से लदा एक ट्रक मेरठ की ओर से हापुड़ आ रहा है। इस सूचना के आधार पर आबकारी पुलिस ने किठौर मोड़ पर घेराबंदी की।
विज्ञापन
मेरठ की ओर से आ रहे एक ट्रक को पुलिस ने रोका, तलाशी लेने पर ट्रक से 1036 पेटी अवैध शराब मिली। मौके से तीन शराब तस्करों को पकड़ा गया। पकड़े गए तस्करों में शौकीन व उसका भाई शमून निवासी गांव काटरा थाना गंगोह
विज्ञापन
सहारनपुर व उमेर निवासी गांव दूधागढ़ थाना चिलकाना सहारनपुर हैं। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि यह शराब को चंडीगढ़ से लेकर अरुणाचल प्रदेश जा रहे थे।
उधर, आबकारी निरीक्षक हरिओम सिंह ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनसे बरामद शराब की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। ये शराब चुनाव में खपत के लिए लाई जा रही थी।