फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हाईवे पर बाइकर्स ने दिनदहाड़े महिला का पर्स झपटा

हाईवे पर बाइकर्स ने दिनदहाड़े महिला का पर्स झपटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर बाइकर्स ने दिनदहाड़े महिला का पर्स झपटा
हाइवे पर बाइकर्स ने दिनदहाड़े महिला का पर्स झपटा
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। हाइवे पर बाइकर्स ने महिला से दिनदहाड़े पर्स झपट लिया, लेकिन महिला के पति ने पीछा करके पर्स झपट लिया। वहीं खुद को घिरा देख बाइकर्स फायरिंग कर भाग निकले।

पंजाब के पटियाला शहर में रहने वाला धर्मजीत अपनी पत्नी संदीप कौर और बेटे एकम प्रीत के साथ बाइक पर सवार होकर शनिवार की दोपहर को बरेली में रिश्तेदार के घर से वापिस लौट रहा था। रास्ते में ब्रजघाट टोल प्लाजा पार करते ही पीछे से आए बाइक पर सवार दो युवक संदीप कौर से हाथ से पर्स झपटकर भाग निकले। लेकिन धर्मजीत ने बाइकर्स का पीछा किया और जान हथेली पर रखते हुए बदरखा फ्लाई ओवर के पास पहुंचकर बाइक पर पीछे बैठे युवक के हाथ से पर्स वापिस छीन लिया। इसी दौरान शोर शराबा सुनकर कई राहगीरों समेत हाइवे किनारे कामकाज करने वाले लोग उस तरफ दौड़ पड़े, जिन्हें आता देख बाइकर्स का हौसला टूट गया और वे फायरिंग करते हुए गढ़ चौपला की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

एसएसआई सुभाष यादव का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर बाइकर्स की तलाश कराई जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed