फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   तीन शातिर बदमाशों को धर दबोचा, भेजा जेल

तीन शातिर बदमाशों को धर दबोचा, भेजा जेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
तीन शातिर बदमाशों को धर दबोचा, भेजा जेल
तीन शातिर बदमाशों को धर दबोचा, भेजा जेल
विज्ञापन


धौलाना। आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई चेकिंग के दौरान बीती रात पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान बदमाशों से दो तमंचे व कारतूस बरामद कर तीनों को जेल भेजा है।

रविवार की रात को पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाये गए चेकिंग अभियान में यूपीएसआईडीसी चौकी पर तैनात उप निरीक्षक प्रताप सिंह व उप निरीक्षक महाराज सिंह के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कोका कोला तिराहे के पास गश्त कर रहे थेे। इस दौरान तीन संदिग्ध लोगों को पुलिस ने धर दबोचा। पकडे़ गए तीनों ने अपना नाम फिदा हुसैन पुत्र इकबाल निवासी करीम कॉलोनी गांव पिपलैडा, सलमान पुत्र वकील निवासी मुगल गार्डन कॉलोनी गांव नहाल थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद व रईस पुत्र इकबाल निवासी मोहल्ला मिर्चा गांव देहरा थाना धौलाना बताया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना नेे बताया कि तलाशी के दौरान उनके पास से पुलिस ने दो तमंचे समेत जिंदे कारतूस बरामद किए हैं। तीनों बदमाशो के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed