{"_id":"5bc789a0bdec2269ac7eded3","slug":"31539803552-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर देवर ने भाभी से रेप किया शिकायत करने पर ससुराल वालों ने महिला की धुनाई कर घर से खदेड़ दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर देवर ने भाभी से रेप किया शिकायत करने पर ससुराल वालों ने महिला की धुनाई कर घर से खदेड़ दिया
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर देवर ने किया रेप
गढ़मुक्तेश्वर। दहेज की मांग पूरी न होने पर देवर ने भाभी से रेप कर दिया। इसकी शिकायत करने से गुस्साए ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर घर से खदेड़ दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
गढ़ क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि वह एक बच्चे की मां है। उसकी शादी करीब दो साल पहले हापुड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर देवर ने उसके साथ रेप कर दिया था, जिसकी शिकायत करने पर गुस्साए ससुराल वालों ने कोई भी सुनवाई करने की बजाए उल्टे मारपीट कर उसे घर से खदेड़ दिया था। महिला का कहना है कि ससुराल से लौटकर वह अपने मायके में रहने को मजबूर है। दहेज की मांग पूरी होने तक पति समेत उसके परिजन घर ले जाने से साफ इंकार कर रहे हैं और दूसरी शादी करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने नंद, देवर और पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसआई सुभाष यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।