{"_id":"5b6356604f1c1ba61f8b6933","slug":"21533236832-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की टक्कर लगने से ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर की टक्कर लगने से ट्रैक्टर चालक की मौत
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर की टक्कर लगने से ट्रैक्टर चालक की मौत
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुलंदशहर रोड स्थित हाईवे पर बृहस्पतिवार तड़के तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से ट्रेक्टर में टक्कर मार दी। जिसमें ट्रेक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार जिला पलवल थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव रामगढ़ निवासी राजेन्द्र(34) पुत्र अतर सिंह हरियाणा के सीकरी बल्लभगढ़ स्थित एक ट्रैक्टर की ऐजेंसी पर ड्राईवर की नौकरी करता था। उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों व सास ससुर के साथ गांव में ही रहती है। बृहस्पतिवार तड़के राजेंद्र सीकरी बल्लभगढ़ स्थित ऐजेंसी से ट्रैक्टर लेकर गजरौला की तरफ आ रहा था। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बुलंदशहर रोड कट के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रेक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों को भी पुलिस ने जानकारी दे दी। कोतवाली पहुंचे मृतक के परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कैंटर चालक की तलाश की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।