{"_id":"59b03dc24f1c1be87f8b46f7","slug":"21504722370-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 लाख की धोखाधड़ी में चार शातिरों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
75 लाख की धोखाधड़ी में चार शातिरों पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी हस्ताक्षर कर 75 लाख खाते से निकाले, चार पर केस
-कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। एक दवाई कंपनी के मालिक ने चार शातिरों पर धोखाधड़ी कर बैंक खाते से 75 लाख रुपये निकालने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर रोड निवासी नीरज कुमार सिंह ने अपनी पत्नी व तीन लोगों के साथ मिलकर 27 नवंबर 2013 को एक दवा कंपनी शुरू की थी। इस दौरान लालच होने पर आरोपियों ने उसकी पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से 75 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित नीरज को मामले की जानकारी हुई तो उसने फोन पर संपर्क किया, लेकिन अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए फोन काट दिया गया। उसके बाद 2 जुलाई को आरोपी एक साथ नीरज के यहां पहुंचे और उनसे मारपीट भी की। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित ने कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।