फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर कई युवकों से लाखों की ठगी

नौकरी दिलाने के नाम पर कई युवकों से लाखों की ठगी

Sat, 12 May 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर कई युवकों से लाखों की ठगी
नौकरी दिलाने के नाम पर कई युवकों से लाखों की ठगी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सेना में हवलदार के बेटे ने जनपद बुलंदशहर समेत बहादुरगढ़ क्षेत्र के कई युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। उसके बाद आरोपी गायब हो गया। शुक्रवार को गांव लुहारी पहुंचे आरोपी की भनक लगते ही पीड़ित मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। पुलिस ने मामला थाना नरसैना का होने के कारण पीड़ितों को वहां भेज दिया है।

जनपद बुलंदशहर के थाना नरसैना क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर निवासी एक युवक का पिता सेना में हवलदार के पद पर नौकरी करता है। इस कारण युवक ने नरेंद्रपुर, स्याना क्षेत्र के गांव नयाबांस समेत बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलौनी निवासी कई युवकों से सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर वर्ष 2015 में करीब 15 लाख रुपये ठग लिए। उसके बाद आरोपी गांव छोड़कर दिल्ली चला गया। इस दौरान न तो नौकरी मिली न ही पैसा मिला तो पीड़ित युवकों ने आरोनी की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को आरोपी बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी में एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए आया था। इसकी भनक नरेंद्रपुर निवासी एक युवक को लग गई। उसने आरोपी द्वारा ठगे गए दूसरे युवकों को भी सूचना दे दी और अपने साथियों को लेकर लुहारी पहुंच गया। जहां गांव के बाहर कनौर-वैट रोड पर आरोपी को दबोच लिया और उससे अपने पैसों की मांग करने लगे। हंगामा होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसओ जयपाल सिंह रावत ने बताया कि जानकारी करने पर मामला थाना नरसैना क्षेत्र का निकाला। उसके बाद दोनों पक्षों को वहां भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed