फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   20 thousand left the inspector and constable.

दरोगा व सिपाही ने 20 हजार लेकर छोड़ा, दी धमकी

Sat, 06 Aug 2016 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 06 Aug 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
20 thousand left the inspector and constable.
भाजपाइयों ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की - फोटो : अमर उजाला

भाजपाइयों ने थाना बाबूगढ़ में तैनान दरोगा व सिपाही पर भड़ंगपुर निवासी से 20 हजार रुपये रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप लगाया है। शिकायत करने पर पीड़ित परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने व पीड़ित के भाई का एनकांउटर करने की धमकी दी है।

विज्ञापन


इसके विरोध में भाजपाइयों ने शनिवार को एसपी कार्यालय पर नारेबाजी कर दरोगा व सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को भाजपाई एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि 10 दिन पूर्व भड़ंगपुर निवासी दिनेश गुप्ता के छोटे भाई भीम की गांव के ही व्यक्ति से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


शिकायत पर बाबूगढ़ पुलिस ने उसके भाई का रात में थाना ले लाई। अगले दिन जब दिनेश गुप्ता ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के साथ थाना पहुंचे तो दरोगा व सिपाही ने उनके साथ गाली-गलौच कर 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्वत  नहंी देने पर दरोगा व सिपाही ने उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने व उसके भाई का एनकांउटर करने की धमकी दी। इस मौके पर रामस्वरूप भारती, मनोज कुमार वाल्मीकि, पप्पन शर्मा, प्रवीण सेठी, प्रफुल्ल सारस्वत, सोहनपाल सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, अजय भास्कर, मूलचंद त्यागी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed