{"_id":"57a5fcb44f1c1b7d112b8a82","slug":"20-thousand-left-the-inspector-and-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा व सिपाही ने 20 हजार लेकर छोड़ा, दी धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा व सिपाही ने 20 हजार लेकर छोड़ा, दी धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 06 Aug 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपाइयों ने थाना बाबूगढ़ में तैनान दरोगा व सिपाही पर भड़ंगपुर निवासी से 20 हजार रुपये रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप लगाया है। शिकायत करने पर पीड़ित परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने व पीड़ित के भाई का एनकांउटर करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
इसके विरोध में भाजपाइयों ने शनिवार को एसपी कार्यालय पर नारेबाजी कर दरोगा व सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को भाजपाई एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि 10 दिन पूर्व भड़ंगपुर निवासी दिनेश गुप्ता के छोटे भाई भीम की गांव के ही व्यक्ति से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
शिकायत पर बाबूगढ़ पुलिस ने उसके भाई का रात में थाना ले लाई। अगले दिन जब दिनेश गुप्ता ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के साथ थाना पहुंचे तो दरोगा व सिपाही ने उनके साथ गाली-गलौच कर 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन
रिश्वत नहंी देने पर दरोगा व सिपाही ने उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने व उसके भाई का एनकांउटर करने की धमकी दी। इस मौके पर रामस्वरूप भारती, मनोज कुमार वाल्मीकि, पप्पन शर्मा, प्रवीण सेठी, प्रफुल्ल सारस्वत, सोहनपाल सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, अजय भास्कर, मूलचंद त्यागी आदि मौजूद रहे।