फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   टायर फटने से डिवाइडर के पास खड़ी रोडवेज बस में सूमो टकराई

टायर फटने से डिवाइडर के पास खड़ी रोडवेज बस में सूमो टकराई

Sat, 16 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
टायर फटने से डिवाइडर के पास खड़ी रोडवेज बस में सूमो टकराई
सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, बच्चों समेत आठ घायल
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। टायर फटने के कारण हाइवे के डिवाइडर के पास खड़ी रोडवेज बस में सूमो टकरा गई। इससे सूमो में सवार एक महिला की मौत और बच्चों समेत आठ घायल हो गए।

दिल्ली से आ रही हरदोई डिपो की रोडवेज बस को शुक्रवार की तड़के में टायर फटने पर चालक ने गांव सरूरपुर के सामने हाईवे डिवाइडर के पास खड़ा कर दिया था। इसमें सफर कर रहे यात्री बस से उतरकर इधर-उधर खड़े हो गए थे। तड़के में करीब साढ़े तीन बजे दिल्ली के विनोद नगर में रहने वाले जीवन सिंह बिष्ट का परिवार उत्तराखंड के अल्मोड़ा को जा रहा था, तो चालक को नींद की झपकी लगने पर संतुलन बिगड़ने से उनकी टाटा सूमो डिवाइडर के पास खड़ी रोडवेज बस में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में जीवन सिंह बिष्ट की पत्नी चंपा देवी 42 साल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा सूमो में सवार जीवन सिंह बिष्ट, भोपाल बिष्ट, बहादुर, आनंदी देवी, पावली, ज्योति और चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। सहरी का समय होने पर मस्जिद में पहुंचे कई रोजेदार भी मौके पर आ गए, जिन्होंने बस यात्रियों की मदद से सूमो में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सिंभावली अस्पताल ले गई, जहां से गंभीर रूप में घायल सूमो चालक को गढ़ सीएसची भेज दिया गया। मगर, हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने चंपा देवी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया, जिसके पति जीवन सिंह बिष्ट ने रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने का उल्लेख कर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed