{"_id":"5a9ee0124f1c1bbe218b67e5","slug":"191520361490-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवकों ने किशोरी के साथ की छेड़छाड़
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी दुल्हैडी की शाम कुछ सामान लेने के लिए गांव में ही एक दुकान पर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने उसे रोक लिया और अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ करने लगे। शोर मचाने पर गांव के लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। जिसकी जानकारी बेटी ने घर पहुंचकर परिजनों को दी। जिसके बाद वह शिकायत लेकर आरोपियों के घर पहुंचा, तो उनके परिजनों ने गाली-गलौज और अभद्रता करते हुए उसे वहां से भगा दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो