फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सिकंद्राबाद में अपनी बहन के यहां पनाह लिये था मृतक बदमाश

सिकंद्राबाद में अपनी बहन के यहां पनाह लिये था मृतक बदमाश

Tue, 20 Jun 2017 11:49 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
सिकंद्राबाद में अपनी बहन के यहां पनाह लिये था मृतक बदमाश
सिकंद्राबाद में बहन के यहां रहता था लोनी का इकबाल
विज्ञापन


मुठभेड़ में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मरने वाला शातिर इकबाल गाजियाबाद के लोनी का रहने वाला था। वह बुलंदशहर के सिकंदराबाद में अपनी पहन के यहां रह रहा था।

पहले इकबाल को बुलंदशहर के मोहल्ला साठा का बताया गया था। इसका खुलासा मंगलवार दोपहर शव लेने हापुड़ पहुंचे इकबाल के परिजनों ने किया।
पुलिस सोमवार को ग्रामीणों की मदद से दो बदमाशों को दबोचा था। जिनमें से एक इकबाल की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

शुरूआती पूछताछ में इकबाल को बुलंदशहर के गांव साठा का रहने वाला बताया था। पुलिस उसकी क्राइम हिस्ट्री जांचने के लिए साठा पहुंची तो वहां उसकी कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन


काफी माथा पच्ची के बाद पता चला कि मारा गया बदमाश इकबाल मूल रूप से लोनी का रहने वाला था। वह सिकंद्राबाद में अपनी बहन के यहां पनाह लिए थे। बुलंदशहर के एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन ने बताया कि मृतक इकबाल सिकंद्राबाद में अपनी बहन के यहां रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, गाजियाबाद के कैलाभट्टा में एक हत्या के आरोप में वह जेल मेें बंद था और तीन माह पहले ही छूटकर आया था। पुलिस उसे परेशान न करे, इसके बाद वह सिकंद्राबाद में अपनी बहन के यहां पनाह लिये था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed