फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   वाहनों की भिड़ंत में महिला बच्चों समेत सात घायल, दो मेरठ रेफर

वाहनों की भिड़ंत में महिला बच्चों समेत सात घायल, दो मेरठ रेफर

Mon, 05 Nov 2018 11:35 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
वाहनों की भिड़ंत में महिला बच्चों समेत सात घायल, दो मेरठ रेफर
वाहनों की भिड़ंत में सात घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाइवे समेत अलग-अलग रास्तों पर हुई वाहनों की भिड़ंत में महिला बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। इनमें दो को मेरठ रेफर किया गया है। जनपद मुरादाबाद निवासी मोमिन रविवार रात अपने भाई साजिद, राशिद और पत्नी महजबीं के साथ दिल्ली जा रहा था। नेशनल हाइवे पर गांव अल्लाबख्शपुर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार में आ रहे कैंटर ने ओवरटेक करने की कोशिश में उनकी कार में साइड मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उसमें सवार महिला समेत चारों लोग घायल हो गए। जनपद अमरोहा के कस्बा गजरौला का मामचंद सोमवार की सुबह अपनी पत्नी यशोदा के साथ से गढ़ में किसी परिचित के घर आया था, जहां से दोपहर लौटने के दौरान ब्रजघाट गंगा पुल के पास ट्रक की झपकी लगने से बाइक फिसलने पर वे घायल हो गए। ब्रह्मपुरी मेरठ के दीपक की बाइक को गांव नानपुर के पास कार की साइड लग गई। जिससे बाइक फिसलने पर दीपक घायल हो गया। कहीं पुलिस और कहीं राहगीरों समेत मौके पर एकत्र लोगों ने घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। महजबीं और दीपक की हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed