{"_id":"5a81de484f1c1b28428b4ec1","slug":"161518460488-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ नवीन मंडी के गोदाम में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हापुड़ नवीन मंडी के गोदाम में चोरी
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ नवीन मंडी के गोदाम में चोरी
हापुड़। नवीन मंडी परिसर स्थित एक दुकान में कूमल कर चोरों ने करीब 50 हजार का माल साफ कर दिया। हालांकि पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया।
मोहल्ला कलक्टर गंज निवासी प्रीतम दुआ का नवीन मंडी में बारदाने (बोरियों) का गोदाम है। रविवार रात वह गोदाम का ताला लगाकर घर आ गया था। रात के समय चोरों ने गोदाम के पीछे दीवार तोड़कर कूमल कर लिया। चोरों ने गोदाम में रखे करीब 50 हजार रुपये के जूट के नए बारदाने, बोरियों आदि को चोरी कर लिया। सुबह मालिक को चोरी के बारे में पता चलने पर पुलिस को जानकारी दी गई। इसी बीच दुकानदार को सूचना मिली कि कुछ लोग उनके माल को किशन गंज में बेच रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन संदिग्धों को दबोच लिया। देहात थाना प्रभारी दीपक त्यागी ने बताया कि माल बरामद कर लिया गया है।