{"_id":"5d1a5add8ebc3e3cf10eb037","slug":"156200826319-hapur-news123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार कार, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार कार, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार कार, युवक की मौत
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। दुर्घटना में गांव के ही एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराये जाने से इंकार कर दिया।
थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि गांव बड़ौदा सिहानी निवासी सनव्वर पुत्र अनवार अपने दोस्त शाहनवाज और मुस्तकीम के साथ कार द्वारा गांव भटियाना गया था। वहां से वापस अपने गांव लौटते समय जैसे ही कार गांव के निकट पहुंची तो तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को मामले की सूचना दी। लोगों ने तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने सन्नवर को मृत घोषित कर दिया। जबकि शाहनवाज और मुस्तकीम की हालत भी गंभीर बतायी जा रही है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराये जाने से इंकार कर दिया।