फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   नाला निर्माण में अनियमितता पर भड़के लोग, हंगामा

नाला निर्माण में अनियमितता पर भड़के लोग, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
नाला निर्माण में अनियमितता पर भड़के लोग, हंगामा
नाला निर्माण में अनियमितता पर भड़के लोग, हंगामा
विज्ञापन


हापुड़। बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला देहली गेट वर्षों पुराने नाले की समस्या से परेशान लोगों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। लोगों ने कहा कि नाले पर अतिक्रमण कर इसे कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसका सही तरीके से निर्माण न होने के कारण बरसात से पहले ही मोहल्ले में जलभराव की समस्या बनी हुई है। शिकायतों के बावजूद अधिकारी समस्या का निस्तारण करने को तैयार नहीं हैं।
वार्ड नंबर 41 के मोहल्ला देहली गेट में बुलंदशहर रोड पर वर्षों पुराना नाला है। इस नाले के निर्माण और इसमें लगी अंग्रेजों के जमाने की डाट को खुलवाने के लिए पिछले लंबे समय से मांग की जा रही है। बार-बार मांग के बाद नाले का निर्माण तो शुरू किया गया, लेकिन नगर पालिका के कुछ अधिकारियों ने साठगांठ कर नाले को सड़क की ओर खिसका दिया। लोगों का आरोप है कि एक दुकानदार को फायदा पहुंचने के लिए नाले को आगे की ओर खिसका दिया गया है, जिससे पहले की जगह परेशानी और बढ़ गयी। मामले को लेकर रविवार को मौके पर जमा हुए मोहल्ले के लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि इस नाले की डाट काफी छोटी है, जिसके कारण इससे जुड़े मोहल्ला देहली गेट के अलावा मजीदपुरा, सिकंदरगेट और शिवदयालपुरा के पानी की निकासी सही तरीके से नहीं हो रही है। नगर पालिका से बार बार मांग के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। बरसात अभी शुरू भी नहीं हुई है कि और मोहल्ले में जलभराव शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ जितेंद्र कुमार आनंद का कहना है कि मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। मौके पर जाकर मामले की जांच की जाएगी, जो भी समस्या होगी, उसकी तत्परता से समाधान कराया जाएगा।

बरसात के दिनों में घरों के अंदर लगानी पड़ती है दीवार
- मोहल्ला देहली गेट पर स्थिति ऐसी है कि बरसात से पहले ही जलभराव है। गलियों में पानी भरा हुआ है। बरसात के दिनों में आलम यह होता है कि पानी घरों के अंदर भर जाता है। इस स्थिति से निपटने के लिए कुछ घरों में तो घर के अंदर दीवार तक लगा दी गयी है। मोहल्ला निवासी नईम ने बताया कि उनके घर के अंदर पानी न घुसे इसके लिए दीवार बना दी गयी है। कुछ घरों की हालत इतनी बुरी है कि लोग मकान बेचने पर तुले हैं।

बोले लोग
- मोहल्लावासी इस्लामुद्दीन ने बताया कि यह समस्या पिछले दस साल पुरानी है। साठगांठ कर नाले के चबूतरे को बढ़ाया जा रहा है। लेकिन बार बार शिकायतों के बावजूद अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं।-फोटो-05

डा. आरिफ ने बताया कि सड़कों पर गंदा पानी भरा रहने से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। बदबू के मारे जीना दूभर हो गया है। बरसात के दिनों में मोहल्ले में बीमारी फैलने का खतरा भी पैदा हो गया है।-फोटो -06

नईम का कहना है कि समस्या को लेकर एक से दूसरे विभाग में दौड़ाया जा रहा है। जिला प्रशासन, नगर पालिका, पीडब्लूडी विभाग नाले निर्माण को लेकर एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे हैं। लेकिन समस्या का समाधान करने को कोई विभाग तैयार नहीं है।-फोटो-07

मोहम्मद आसिफ का कहना है कि नाले की डाट न खोले जाने के कारण समस्या काफी गंभीर हो गयी है। बड़ी बात है कि इस समस्या की सुनवाई करने को कोई तैयार नहीं है। जिसके कारण अब मोहल्ला रहने लायक भी नहीं रह गया है। स्थिति काफी गंभीर है।-फोटो-08


मोहम्मद गुफरान का कहना है कि इस मामले में नगर पालिका की घोर लापरवाही है। जब पूरा क्षेत्र विकास के पथ पर अग्रसर है, ऐसे में उनके मोहल्ले में पानी निकासी तक की व्यवस्था न होना, बहुत बड़ी विडंबना है। इस समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए।-फोटो-09
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed