फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जाम से बचने को पलवाड़ा रोड से निकल रहे चालक को लठैतों ने पीटा

जाम से बचने को पलवाड़ा रोड से निकल रहे चालक को लठैतों ने पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
जाम से बचने को पलवाड़ा रोड से निकल रहे चालक को लठैतों ने पीटा
कैंटर चालक को टोल कंपनी के कर्मियों ने पीटा
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। टोल प्लाजा कंपनी के कर्मियों की दबंगई दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। जाम से बचने को पलवाड़ा रोड से निकल रहे चालक की टोल कंपनी के कर्मियों ने जमकर पिटाई की गई। उसकी दवाओं से भरी कैंटर को जबरन नेशनल हाइवे पर लाकर टोल टैक्स वसूलने के बाद भेजा। कैंटर मालिक ने इस संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों से शिकायत की है।

गजरौला की फैक्ट्री से दवा लादकर दिल्ली को जा रहे कैंटर के चालक विजय सिंह निवासी मेरठ ने अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा पर लगे करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे जाम को देखते हुए रविवार की रात में करीब 12 बजे कैंटर को ब्रजघाट से वाया पलवाड़ा होकर डेहरा कुटी पर निकलने वाले रास्ते पर मोड़ दिया। जैसे ही विजयपाल गांव पलवाड़ा के पास पहुंचा तो कार से पीछा करते हुए टोल कंपनी के कई कर्मी वहां पहुंच गए, जिन्होंने ओवरटेक कर कैंटर को रोक लिया और चालक की पिटाई कर दी। इसके बाद कैंटर को जबरन मुड़वाकर फिर से हाइवे पर ले आए। पीड़ित चालक का कहना है कि जाम लगा होने से उसे ब्रजघाट से लेकर टोल प्लाजा के बीच की दूरी पार करने में करीब दो घंटों का समय लग गया, लेकिन टोल कंपनी के लठैत तब तक उसका पीछा करते रहे जब तक कैंटर ने टोल प्लाजा को पार नहीं कर लिया। पीड़ित चालक ने बताया कि अपने साथ हुई घटना की जानकारी केंटर मालिक को कर दी है, जिन्होंने एनएचएआई के साथ ही पुलिस प्रशासन के आला अफसरों से शिकायत की है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ एसओ रवि रतन का कहना है कि इस संबंध में फिलहाल थाने में कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन तहरीर आने पर मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed