फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बाहर वाली के चक्कर में घरवाली को पीटा

बाहर वाली के चक्कर में घरवाली को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
बाहर वाली के चक्कर में घरवाली को पीटा
बाहर वाली के चक्कर में घरवाली को पीटा
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गंगा खादर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक का पिछले कुछ दिनों से पड़ोस मेें खेती करने वाले किसान की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन शनिवार की दोपहर को खेत पर खाना लेकर गई पत्नी की बाहरवाली के साथ बैठे पति पर नजर पड़ गई, जिसने इसका विरोध किया। जिस पर पति ने उस पर बेरहमी के साथ डंडे से मारपीट कर दी। पीड़िता ने मायके वालों को जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार खेत से लौटने के बाद विवाहिता ने घर लौटकर मोबाइल पर मायके वालों को दुखड़ा सुनाकर उन्हें गांव में बुला लिया, हालांकि परिजन और मायके वालों की मौजूदगी में आरोपी पति ने अपनी गलती स्वीकार कर भविष्य में इस तरह की कोई भी करतूत न करने का संकल्प ले लिया। तब कहीं जाकर यह मामला किसी भी कार्रवाई के बिना आपसी समझौते से निपट गया। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed