{"_id":"5cf8070abdec2207103594e5","slug":"155975859714-garh-news85","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को मारपीट कर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक को मारपीट कर घायल किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
युवक को मारपीट कर किया घायल
गढ़मुक्तेश्वर। मजदूरी मांगने पर चाट विक्रेता ने मजदूर को मारपीट कर घायल कर दिया, पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जनपद फरुखाबाद निवासी आकाश ने बुधवार को गढ़ थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि वह गढ़ चौपला पर स्थित एक चाट के विक्रेता के पास मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसने बताया कि वह दो महीने से आरोपी के ठिए पर मजदूरी कर रहा था, लेकिन आरोपी ने उसे दो माह की मजदूरी नहीं दी। बुधवार को जब वह मजदूरी मांगने के लिए आरोपी के पास पहुंचा, तो उसने गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इंस्पेक्टर हरेराम सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।