फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हाईवे पर कई जगह वाहनों की भिड़ंत हुई

हाईवे पर कई जगह वाहनों की भिड़ंत हुई

Sat, 31 Mar 2018 12:06 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर कई जगह वाहनों की भिड़ंत हुई
हाईवे पर वाहनों की भिड़ंत में आठ घायल
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर हुई वाहनों की भिड़ंत में भाई-बहन समेत आठ घायल हो गए। इनमें हालत बिगड़ने पर एक को मेरठ रेफर किया गया है।
ब्रजघाट गंगा पुल के पास बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे तेज रफ्तार केंटर ने एक कार को पीछे से साइड मार दी। इससे कार में सवार सुनील, उसकी बहन मोनिका, चाचा धर्मपाल और चालक राहुल निवासी बरेली घायल हो गए, जो दिल्ली में रहने वाले मामा के घर से लौट रहे थे। दूसरी घटना पर्यटन विभाग के राही होटल के पास हुई। वहां बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार हाईवे डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इसमें सवार नकुल, उसका दोस्त विकास और चालक हरकेश निवासी मयूर विहार दिल्ली घायल हो गए, जो अमरोहा में रहने वाले दोस्त के घर से जा रहे थे। तीसरी घटना शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे बदरखा मोड़ पर हुई। वहां गाजियाबाद से अमरोहा जाते समय बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइड मार दी। इस घटना में बाइक चला रहा हैप्पी और पीछे बैठा उसका दोस्त विवेक घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया, जहां हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने विवेक को मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed