फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पहले पति को बिना तलाक दिए एक महिला ने एक युवक से की शादी

पहले पति को बिना तलाक दिए एक महिला ने एक युवक से की शादी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
पहले पति को बिना तलाक दिए एक महिला ने एक युवक से की शादी
पहले पति को तलाक दिए बिना की दूसरी शादी
विज्ञापन


पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पहले पति को तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली। न्यायालय के आदेश पर इस मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकीमपुर रोड स्थित दिनेश नगर निवासी एक युवक की शादी वर्ष 2012 में बाबूगढ़ छावनी निवासी एक युवती से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक सब ठीक चल रहा था। उसके बाद महिला के घर वाले उसकी जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसे झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देने लगे। मामला चर्चित होने पर यह बात उजागर हो गई। कुछ दिन बाद महिला के मोहल्ले का रहना वाला एक युवक उससे मिला और उक्त महिला की दूसरी शादी होने की बात बताई। यह सुनकर वह दंग रह गया। इस संबंध में उसने कोतवाली में तहरीर दी लेकिन कोई कार्यवाई नहीं हो सकी। इसके बाद उसने कोर्ट में अपील की। जिस पर कार्यवाही करते हुए कोर्ट ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश पिलखुवा पुलिस को दिए। कोतवाली प्रभारी संजीव शुक्ला का कहना है कि संबंधित धाराओं में महिला समेत उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed