फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दो कारों की भिड़ंत में खुर्जा कोतवाली के दरोगा की मौत

दो कारों की भिड़ंत में खुर्जा कोतवाली के दरोगा की मौत

Tue, 13 Feb 2018 11:50 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
दो कारों की भिड़ंत में खुर्जा कोतवाली के दरोगा की मौत
दो कारों की भिड़ंत में खुर्जा कोतवाली के दरोगा की मौत
विज्ञापन


हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार दोपहर मेरठ रोड पर असौड़ा पैठ के पास दो कारों की भिड़ंत में खुर्जा कोतवाली के एक दरोगा की मौत हो गई। जबकि दूसरी कार में सवार मासूम बच्चे समेत सात लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर है। यह सभी लोग भात देने जा रहे थे।
खरखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव धीरखेड़ा निवासी अश्वनी त्यागी परिवार के सात लोगों के साथ कार से संजय विहार, हापुड़ भात देने आ रहा था। इस दौरान थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ रोड स्थित असौड़ा पैठ के पास हापुड़ की ओर से जाती वैगनआर से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इसमें वैगनार से किसी सरकारी काम से मेरठ जा रहे खुर्जा कोतवाली के दरोगा (एचसीपी) अरुण कुमार शर्मा (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि स्विफ्ट कार सवार अश्वनी (26), उसकी मां कविता (45), ताऊ उमेश (55), ताई शर्मिष्ठा (50), हेम (45), सात वर्षीय भतीजा आरव व छोटा भाई दीपांशु (21) घायल हो गए। इन सभी को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में दरोगा अरुण कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि आरव व अश्वनी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक हापुड़ देहात दीपक त्यागी ने बताया कि दरोगा व घायलों के परिजनों को फोन कर सूचना दे दी गई है। मृतक मूल रूप से दौराला (मेरठ) के निवासी थे। उनका परिवार मेरठ की पल्लवपुरम कालोनी में रहता है। कोई संतान नहीं होने के कारण परिवार में उनके अलावा उनकी पत्नी ही है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने बताया कि वह काफी समय तक जहांगीराबाद थाने में हेड मोहर्रिर के पद पर तैनात रहे, लेकिन फिलहाल खुर्जा कोतवाली से संबद्ध थे।

खुर्जा कोतवाली प्रभारी से जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि अरुण कुमार के हादसे के बारे में सूचना मिल गई है। वह किसी सरकारी काम से मेरठ भेजे गए थे, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed