फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   तांगे की साइड लगने पर जीप सवारों ने पशु व्यापारी को धुना

तांगे की साइड लगने पर जीप सवारों ने पशु व्यापारी को धुना

Wed, 14 Nov 2018 11:58 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
तांगे की साइड लगने पर जीप सवारों ने पशु व्यापारी को धुना
तांगे की साइड लगने पर पशु व्यापारी को पीटा
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। घोड़ा तांगे की साइड लगने से गुस्साए जीप सवार युवकों ने पशु व्यापारी की पिटाई कर दी। मारपीट के बाद आरोपी हाइवे की तरफ भाग निकले।
जनपद बुलंदशहर का पशु व्यापारी रामनिवास बुधवार की सुबह करीब आठ बजे गढ़ गंगा किनारे भर रहे पशु मेले में आ रहा था। गढ़-स्याना रोड का रेलवे फाटक खुलते ही रामनिवास ने अपना घोड़ा तांगा आगे बढ़ाया तो अचानक सामने से आई जीप में साइड लग गई। जिससे जीप चालक समेत उसके तीन साथी आग बबूला हो गए, जिन्होंने आनन फानन में नीचे उतरकर रामनिवास की पिटाई कर दी। आसपास में मौजूद लोगों ने कोतवाली को सूचना कर दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर जीप लेकर नेशनल हाईवे की तरफ भाग चुके थे।
एसएसआई सुभाष यादव का कहना है कि इस संबंध में कोतवाली पर कोई भी तहरीर अथवा शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed