फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दुष्कर्म के दोषी को दस साल का कारावास

दुष्कर्म के दोषी को दस साल का कारावास

Thu, 25 Oct 2018 11:34 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के दोषी को दस साल का कारावास

विज्ञापन
दुष्कर्म के दोषी को दस साल का कारावास
हापुड़। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक प्रथम चंद्रपाल द्वितीय ने ईंट भट्ठे पर काम करने वाली एक युवती से दुष्कर्म के मामले में ठेकेदार को दोषी मानते हुए दस साल का कारावास और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की आधी धनराशि पीड़ित को दी जाएगी।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी देवेंद्र सिंह खरे ने बताया कि एक युवती पिलखुवा स्थित एक ईंट भट्ठे पर अपने पिता के साथ काम करती थी। 16 मार्च 2016 को युवती अपनी झुग्गी के बाहर खाना बना रही थी। तभी जिला संभाल के थाना धनारी के गांव बहीपुर निवासी ठेकेदार विजय सिंह उसके पास आया और मच्छर मारने के लिए क्वाइल की मांग की। जब वह क्वाइल लेने के लिए झुग्गी में गई तो ठेकेदार ने झुग्गी का दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। तभी युवती का पिता मौके पर आया और शोर मचा दिया। इस मामले में पिलखुवा कोतवाली में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक प्रथम चंद्रपाल द्वितीय ने इस मामले में ठेकेदार विजय सिंह को दोषी मानते हुए उसे दस साल का कारावास और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा नहीं करने पर दो साल अतिरिक्त कारावास का दंड भी सुनाया है। कोर्ट ने जुर्माने की आधी धनराशि पीड़ित को देने के आदेश दिए हैं। दोषी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed