फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीन पशु चोर पकड़े

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीन पशु चोर पकड़े

Mon, 03 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीन पशु चोर पकड़े
ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीन पशु चोर पकड़े
विज्ञापन

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा से पशु चोरी कर भाग रहे चोरों का ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए पीछा करना शुरू कर दिया। घेराबंदी होने पर चोरों ने पथराव व फायरिंग करनी शुरू कर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीन चोरों को पकड़ लिया। उनके पास से दो पशु, तमंचा, चाकू व मिनी ट्रक बरामद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात गांव काठीखेड़ा निवासी किरनपाल व सुरेंद्र सिंह के घर के आंगन से चोरोें ने एक- एक भैंसा चोरी कर लिया। जैसे ही वह सुरेंद्र के यहां से मिनी ट्रक में पशु लादकर चले तो लोगों की नींद
विज्ञापन


खुल गई। इस लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण चोरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर पुलिस को सूचना दी। यह देखकर भयभीत चोरों ने ग्रामीणों पर पथराव व फायरिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बुलंदशहर रोड पर ब्रजनाथपुर नहर पुल के समीप मिनी ट्रक सहित तीन पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके दो साथी भागने में कामयाब रहे।

थाना हाफिजपुर प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार पशु चोरों के नाम जाहिद निवासी पुरानी चुंगी, इमरान निवासी ईदगाह रोड व फिरोज निवासी मोहल्ला निवाजीपुरा है।


पुलिस ने उनके पास से मिनी ट्रक, दो पशु ,तमंचा, चाकू व एक बाइक बरामद की है। जबकि सोनू निवासी पुरानी चुंगी व आशू निवासी मोहल्ला कोटला मेवातियान फरार हो गए।

आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed