{"_id":"5c6ef421bdec2273a74d0cf2","slug":"121550775329-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किठौर रोड पर कार से टकरायी बाइक, दो गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किठौर रोड पर कार से टकरायी बाइक, दो गंभीर
विज्ञापन
किठौर रोड पर कार से टकराई बाइक, दो गंभीर
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत किठौर रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को ओवरटेक करते हुए साइड मार दी। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेरठ रेफर किया गया है। जबकि चालक कार सहित फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार गांव अजराड़ा निवासी मोहसीन व उसका फुफेरा भाई शाकिब बृहस्पतिवार की सुबह बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बुलंदशहर जा रहे थे। जैसे ही दोनों गांव सूदना कट के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक में साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर दूर तक रगड़ते चले गए। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी दौरान राहगीरों ने दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। जबकि चालक कार सहित मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। इस संबंध में थाना प्रभारी कोशलेंद्र सिंह का कहना है कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है। शिकायत होने पर मामले की जांच कराई जाएगी।