फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   रिटायर्ड अध्यापक के कातिल पुलिस की पकड़ से दूर

रिटायर्ड अध्यापक के कातिल पुलिस की पकड़ से दूर

Tue, 28 Aug 2018 12:01 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड अध्यापक के कातिल पुलिस की पकड़ से दूर
रिटायर्ड अध्यापक के हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से दूर
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। प्लाट की सीमा में खड़े पेड़ काटने के विरोध पर कुल्हाड़ी से हमला कर रिटायर्ड अध्यापक को मौत के घाट उतारने वाले हत्यारे दूसरे दिन भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाए। मृतक के बेटे अनुज ने कोतवाली में तहरीर देकर तीन नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव अल्लीपुर के रिटायर्ड अध्यापक कृष्णपाल चौहान कई सालों से ब्रजघाट गंगानगरी के पलवाड़ा रोड पर रहते थे, जिन्होंने भविष्य निधि के पैसे से नए सरकारी अस्पताल के पास एक हजार वर्ग मीटर का प्लाट खरीदा था। जिसकी चारों सीमाओं पर उन्होंने जामुन और सफेदे के पेड़ लगाए हुए थे। रविवार को पेड़ काटने की सूचना मिलने पर वह देर शाम प्लाट पर पहुंच गए थे। जहां विरोध करने पर पेड़ काट रहे लोगों ने गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। मृतक के बेटे अनुज ने कोतवाली में तहरीर देकर तीन नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। जबकि पोस्टमार्टम होने के बाद मोर्चरी से वापिस लौटे शव का गंगा किनारे बेहद गमगीन माहौल में दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर एनके सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर सतीश, स्वराज और बबली निवासी गांव भोगापुर समेत उनके चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कराई जा रही है, जिन्हें बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, इसके लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed