फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पुजारी पर लगाया नशे का सामान बेचने का आरोप

पुजारी पर लगाया नशे का सामान बेचने का आरोप

Tue, 13 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
पुजारी पर लगाया नशे का सामान बेचने का आरोप
पुजारी पर लगा नशे का सामान बेचने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली के रेलवे रोड पर बने एक मंदिर में रहने वाले एक पुजारी पर लोगों ने नशे का सामान बेचने का आरोप लगाया है। लोगों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सिंभावली निवासी कुछ लोगों ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि सिंभावली में रेलवे रोड पर स्थित मंदिर में रहने वाला पुजारी छोटे-छोटे बच्चो को नशे की लत में धकेल रहा है। लोगों का कहना है कि आरोपी पहले तो बच्चों को सुल्फा, भांग जैसे नशे फ्री में उपलब्ध कराता है। जब बच्चे नशे की लत में पड़ जाते हैं, तो आरोपी उन्हें सामान बेचता है। इसके चक्कर में पड़कर बच्चे नशे की गिरफ्त में आकर घरों में चोरियां भी करने लगे हैं। लोगों का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की भी धमकी देता है। वहीं पुजारी का कहना है कि कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर हाथ तोड़ दिया था। इसकी शिकायत करने पर लोगों ने उसके खिलाफ झूठी तहरीर दी है। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed