{"_id":"596bb8544f1c1b407c8b467b","slug":"121500231764-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर डग्गामार बस पेड़ से टकराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित होकर डग्गामार बस पेड़ से टकराई
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेयरिंग फेल होने से डग्गामार बस पेड़ से टकराई
रविवार सुबह बाबूगढ़ क्षेत्र में एनएच-24 पर दिल्ली जा रही एक डग्गामार बस अनियंत्रित होकर खोके को तोड़ती हुई पेड़ से जा टकराई, जिसमें बस में बैठे चार लोग घायल हो गए।
गनीमत रही कि बस पेड़ से टकराकर रुक गयी, अन्यथा सड़क किनारे बनी खाई में पलटने से बड़ा हादसा हो सकता था। रविवार सुबह दिल्ली की ओर जा रही एक डग्गामार बस जैसे ही बस बाबूगढ़ क्षेत्र में एनएच-24 पर अल्लीपुर कट के पास पहुंची, अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया।
बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक खोके को तोड़ती हुई पेड़ से जा टकराई। अल्लीपुर निवासी बीर सिंह इस खोखे में चाय बनाता है। दुर्घटना के समय खोखा बंद होने से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
इसके अलावा पेड़ से टकराने के बाद बस थम गयी, अन्यथा बस सड़क किनारे खाई में पलट सकती थी। इससे बड़ा हादसा हो सकता था।
दुर्घटना में बस में सवार चार लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बस को ठीक कराने के बाद ड्राइवर बस को लेकर रवाना हो गया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।