फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बाइक से टकरायी नील गाय, एक युवक की मौत

बाइक से टकरायी नील गाय, एक युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
बाइक से टकरायी नील गाय, एक युवक की मौत
बाइक से टकराई नीलगाय, एक युवक की मौत
विज्ञापन


हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव सलाई के पास नीलगाय ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव सांवी निवासी रविंद्र हापुड़ स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। बृहस्पतिवार रात वह फैक्ट्री से अपने घर लौट रहा था। गांव सलाई के पास सड़क पार कर रही एक नीलगाय ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन कुछ ही देर में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मामले की जानकारी देहात पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना देहात प्रभारी राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि मृतक की पहचान के बाद उसके परिजन को सूचित किया गया। नीलगाय के टकराने से दुर्घटना बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed