फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जाग होने पर 700 रुपये लेकर भागे चोर

जाग होने पर 700 रुपये लेकर भागे चोर

Thu, 06 Jul 2017 12:08 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
जाग होने पर 700 रुपये लेकर भागे चोर
जाग होने पर 700 रुपये लेकर भागे चोर
विज्ञापन


बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर में मंगलवार रात चोरी का प्रयास कर रहे दो चोर जाग होने पर 700 रुपये लेकर भाग निकलेे। ग्रामीणों ने उनका पीछा कर पकड़ना चाहा। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

इससे ग्रामीणों ने पुलिस पर गश्त नहीं करने व अनदेखी का आरोप लगा विरोध जताया है। गांव मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी मनीष त्यागी मंगलवार रात अपने परिवार के साथ सो रहा था।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे उसका 14 वर्षीय बेटा छत पर बने कमरे में टीवी देख रहा था। जैसे ही वह सोने के लिए नीचे आया, उसे कमरे में कुछ लोग जाते दिखे, यह देख उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन फानन में परिजन छत की ओर दौड़े, यह देख चोर छत से कूदते हुए जंगल की तरफ भाग निकले। ग्रामीणों ने चोरों का पीछा कर उन्हें पकड़ना चाहा। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।

ग्रामीणों का आरोप है कि बाबूगढ़ क्षेत्र में चोरी का ग्राफ बढ़ रहा है फिर भी पुलिस गश्त नहीं कर रही है। कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस है।


थानाध्यक्ष नरेश कुमार सिंह का कहना है कि क्षेत्र में गश्त कराई जा रही है। चोरी के प्रयास की इस घटना का उन्हें जानकारी नहीं है। चोरी की वारदातों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed