{"_id":"5cae3afcbdec22144855a70a","slug":"111554922236-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने संदिग्ध परिस्थियों में लगाई फांसी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा की मौत
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही परिवार को लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला रजनी बिहार कालोनी निवासी एक महिला अपने बच्चों का पालन पोषण करने के लिए मजदूरी करती है। बुधवार की शाम करीब 5 बजे परिवार के लोगों के साथ मोहल्ले में बन रहे दूसरे मकान में गई थी। इस दौरान उनकी छोटी बेटी जो कक्षा आठ में पढ़ती थी, घर में अकेली थी। कुछ देर बाद मोहल्ले के लोगों उन्हें सूचना दी कि उनकी बेटी ने जाल में साड़ी डालकर गले में फंदा लगा लिया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग आनन फानन में मौके पर पहुंचे तो शव को लटका देख सहम गए। सूचना पर पिलखुवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।