{"_id":"5a5264fe4f1c1b40198b566b","slug":"111515349246-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के विवाद में भांजो ने मामा को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान के विवाद में भांजो ने मामा को पीटा
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान के विवाद में भांजो ने मामा को पीटा
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव अच्छेजा में रविवार शाम मकान के विवाद को लेकर सगे भांजों ने मामा के साथ मारपीट कर दी। इसमें मामा लहूलुहान हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अच्छेजा निवासी शांति स्वरूप के एक बेटा व तीन बेटियां हैं। उसने अपनी संपत्ति का बंटवारा करते हुए एक-एक मकान अपनी दोनों बेटियों के नाम कर दिया। व्यक्ति के पुत्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पिता को बहनों ने शराब पिलाकर धोखे से मकान अपने नाम करा लिया। उसकी बहन जबरन उसके पिता को अपने घर ले गई।
रविवार की शाम सुबोध अपने पिता को अपनी बहन सुदेश के घर अच्छेजा लेने गया था। वहां मकान नाम कराने को लेकर भांजों से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद सुबोध के भांजों ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की। इसमें वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।